छापेमारी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस टीम ने समकालीन अभियान के तहत कसई गांव में छापेमारी कर चांदन थाना कांड संख्या 70/24 के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

चांदन. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर चांदन थाना की पुलिस टीम ने समकालीन अभियान के तहत कसई गांव में छापेमारी कर चांदन थाना कांड संख्या 70/24 के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनोज यादव पिता कालेश्वर यादव बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कसई गांव निवासी शंभु यादव ने गांव के ही संजय यादव, बंसी राउत व शिबू यादव के खिलाफ जमीन का जाली कागजात के आधार पर दबाव बनाते हुए पांच लाख रूपये से भी ज्यादा की ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी देने की बात कही गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >