बाराहाट : थाना क्षेत्र के लीलावरण के समीप भागलुपर-दुमका मुख्य मार्ग पर ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बौंसी से सवारी लेकर बांका जा रही एक ऑटो को लीलावरण के समीप पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी दी. जिसमें ऑटो पर सवार खुशबू देवी, मीना देवी, मछली देवी, फूलन देवी एवं सुभद्रा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बाराहाट अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बांका रेफर कर दिया गया. इधर दुर्घटना के बाद पहुंची बाराहाट पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया.
