लोग राशन कार्ड से होंगे वंचित

दोमुहान में दलित मुक्ति मिशन के नेतृत्व में लगा शिविर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत दोमुहान गांव में सोमवार को दलित मुक्ति किशन के नेतृत्व में लोक मंच बिहार व योजना अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई. जिसमें खाद्य सुरक्षा […]

दोमुहान में दलित मुक्ति मिशन के नेतृत्व में लगा शिविर

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत दोमुहान गांव में सोमवार को दलित मुक्ति किशन के नेतृत्व में लोक मंच बिहार व योजना अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई. जिसमें खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर सामुदायिक नेताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन बिहार दलित विकास समिति रूक्कनपुरा पटना के निदेशक अन्तो जोसेफ ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि सह दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र रौशन ने कहा कि आज पूरे बिहार में राशन कार्ड बनाने को होड़ मची हुई है.
लोग अपना रोजी-रोजगार छोड़ कर एवं दलित व वंचित वर्ग के लोग जिला मुख्यालय बांका चक्कर काटते-काटते थक हार रहे हैं. गौरतलब है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए आश्यक दस्तावेज जैसे संपत्ति के ब्योरा वाली शपथ-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, बैंक एकाउंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, जमीन का रसीद आदि अन्य कागजात के साथ आवेदन जमा करने को कहा जा रहा है. जो दलित व वंचित वर्ग समूह के लोग पूरा करने में असमर्थ हैं. फलत: दस्तावेज के अभाव में बहुत लोग राशन कार्ड से वंचित हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अनुसार सामाजिक, आर्थिक अध्ययन अथवा जाति जनगणना में जिनका नाम अंकित है, उनमें 86 प्रतिशत लोगों को राशन कार्ड मुहैया कराने का प्रावधान है. इसमें 14 प्रतिशत लोगों को स्वत: राशन कार्ड की सुविधा से वंचित किया जाना है. सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार में एक आदेश निर्गत की गयी है. आदेश में कहा गया है कि अनुसूचित जाति-जनजाति परिवार के सदस्य है, उन्हें शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्गत करना है. कुसुमजोरी पंचायत की पूर्व पंसस सुनिता कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को राशन से वंचित करने का षडयंत्र रची गयी है. इस मुद्ये पर दलित समुदाय के लोगों को गोलबंद होकर संघर्ष करने की जरूरत है. इस मौके पर भीको बौद्ध, कृष्ण प्रसाद, बालो पुझार, रोहन दास, देवनारायण सोरेन, रानी शर्मा, कारू दास, मनेश्वर दास, रामसागर सदा आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन रघुवीर दास ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >