सदा के लिए क्षेत्र से मिटेगा नक्सलवाद

लगेगा कैंप. आपकी सरकार, आपके द्वार नक्सल प्रभावित इलाके मेंे सरकार की ओर से विशेष कैंप लगया जायेगा. इस कैंप में खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भटके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. बांका : सरकार के निर्देश पर जिले में पहली बार नक्सल प्रभावित इलाकों में समाज के भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा […]

लगेगा कैंप. आपकी सरकार, आपके द्वार

नक्सल प्रभावित इलाके मेंे सरकार की ओर से विशेष कैंप लगया जायेगा. इस कैंप में खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भटके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा.
बांका : सरकार के निर्देश पर जिले में पहली बार नक्सल प्रभावित इलाकों में समाज के भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया जायेगा. जिले के 8 प्रखंड नक्सल प्रभावित है. इनमें से चार नक्सल प्रभावित प्रखंडों में आपकी सरकार आप के द्वारा कार्यक्रम के तहत खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन युवा एवं कला संस्कृतिक विभाग पटना के निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी की देख-रेख में कराया जायेगा.
कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य वैसे लोगों को जो सरकार की मुख्यधारा से भटक गये है उन्हें खेल-कूद एवं कला संस्कृतिक के माध्यम से पुन: मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. ताकि उनके परिवार का बिखराव ना हो सके. जिले भर में सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न महात्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकें और स्वस्थ्य तन-मन से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर अपने बाल-बच्चों को शिक्षित कर समाज में चलने के काबिल बना सके.
इन प्रखंडों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
जिला प्रशासन के द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के चांदन, कटोरिया, बौंसी एवं बेलहर प्रखंड में क्रमश: 24, 25, 26 एवं 27 मार्च को आयोजित होगा. कार्यक्रम संबंधित प्रखंड के विद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया जायेगा. जिनमें चांदन प्रखंड के उच्च विद्यालय चांदन, कटोरिया के उच्च विद्यालय कटोरिया, बौंसी के उच्च विद्यालय मणियारपुर एवं बेलहर के झामा मैदान में आयोजित होगा.
होंगी कई प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के दौरान खेल-कूद में फुटबॉल, कबड्डी, बॉलीबाल एवं कराटे खेल आयोजित होंगे. साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुती की जायेगी. इसके अलावा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा. नुक्कड़ नाटक का विषय होगा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, नशामुक्त बिहार बनाओं, मतदाता जागरूकता एवं नक्सलवाद को समाप्त करने आदि शामिल हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
आगामी 24 से 27 मार्च तक जिले के चार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन भव्यपूर्वक आयोजित होगा. जिसमें खेल-कूद से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक शामिल है. कार्यक्रम का उदेश्य नक्सल प्रभावित प्रखंडों से नक्सलवाद को हमेशा के लिए समाप्त करने का है. इसको लेकर उक्त कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है.
राघवेंद्र कुमार दीपक, जिला खेल व अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >