सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 25 नामजद

बाराटीकर गांव में बुधवार को पुलिस बल पर हुआ था पथराव बाराहाट : थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव में बीते बुधवार को पुलिस बल पर पथराव किया गया था. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए 25 चिह्नित लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. साथ ही चार दर्जन लोगों पर प्रशासन द्वारा धारा […]

बाराटीकर गांव में बुधवार को पुलिस बल पर हुआ था पथराव
बाराहाट : थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव में बीते बुधवार को पुलिस बल पर पथराव किया गया था. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए 25 चिह्नित लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. साथ ही चार दर्जन लोगों पर प्रशासन द्वारा धारा 107 के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
जानकारी हो कि बुधवार को बाराहाट अंचलाधिकारी दीपक कुमार के साथ बाराहाट थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं कई अन्य पुलिस अधिकारी बाराटीकर गांव में हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में अतिक्रमित जमीन को खाली कराने पहुंची थी. जहां पुलिस बल पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया था. जिसमें चार पुलिस बल के जवानों के साथ सात ग्रामीण जख्मी हो गये थे.
अमरपुर. अमरपुर बाजार के बस स्टैंड चौक के समीप सरकारी जमीन पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से चलाये जा रहे दुकान के छप्पर को हटाने का निर्देश शुक्रवार को स्थानीय पुलिस द्वारा दिया गया. जानकारी के अनुसार बस स्टैंड चौक पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर चला रहे दुकान को प्रशासन द्वारा हटाया गया था. लेकिन पुनः दुकानदारों द्वारा उक्त जगह को अतिक्रमण किया जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा उक्त जगहों पर दुकान चला रहे दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा गया कि वो दुकान के उपर किसी भी तरह का छप्पर न डालें. ऐसा करने वाले दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही कई दुकानदारों के दुकान पर लगे छप्पर को प्रशासन द्वारा हटवाया गया. मौके पर अनि रामउसिला यादव सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >