सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के दौरान हुआ हादसा
डॉक्टर ने बताया, बीडीओ की स्थिति खतरे से बाहर
अमरपुर/भागलपुर : बांका जिला के फुल्लीडुमर बीडीओ नुजहत घायल हो गयीं. घटना में बीडीओ का हाथ टूट गया है. इसके अलावा मो रूमान व विनोद कुमार भी घायल हो गये. सभी का उपचार भागलपुर के जब्बारचक स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.
परिजनों ने बताया कि अमरपुर मोड़ के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. इस दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति विनोद कुमार को ठाेकर लग गयी. बीडीओ काजीवलीचक मुहल्ले की निवासी है. घटना की सूचना मिलने पर उन्हें देखने के लिए नर्सिंग होम लोग पहुंचे. डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.
