धोरैया : थाना क्षेत्र के अहिरो पंचायत के सिंगारपुर गांव में शनिवार को संपत्ति विवाद के कारण एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सिंगारपुर निवासी मो दिलावर हुसैन को एक मात्र पुत्री है. दिलावर हुसैन की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से भतीजे मुंतजिर उर्फ पप्पू ने दिलावर की पुत्री 35 वर्षीय मसूदा खातून पर जान मारने की नीयत से गोली चला दी. हालांकि गोली महिला के दाहिने हाथ के कोहनी पर लगी है. जिस कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम दल बल के साथ गांव पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली.
संपत्ति विवाद में बहन को मारी गोली, जख्मी
धोरैया : थाना क्षेत्र के अहिरो पंचायत के सिंगारपुर गांव में शनिवार को संपत्ति विवाद के कारण एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सिंगारपुर निवासी मो दिलावर हुसैन को एक मात्र पुत्री है. दिलावर हुसैन की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से भतीजे मुंतजिर उर्फ पप्पू ने दिलावर की पुत्री […]

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संपत्ति को पाने के कारण मुंतजीर बराबर अपने चाचा दिलावर पर दबाव डालता था दिलावर के यह कहने पर की उसकी संपत्ति में उसकी एकमात्र पुत्री का अधिकार है. इसी वजह से मुंतजिर ने उसकी पुत्री को जान मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी. जख्मी महिला को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
जख्मी महिला को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया.