सीआरसीसी के साथ समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश कटोरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को बीईओ मनोज मिश्र ने प्रखंड के सभी सीआरसीसी के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें नामांकन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विमर्श हुआ. इस क्रम में बीईओ ने सभी संकुल समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन की गति तेज करने का निर्देश दिया. चूंकि समीक्षा में पाया गया कि कक्षा एक में नामांकन की गति काफी धीमी चल रही है. साथ ही वर्ग पंचम व वर्ग अष्टम पास कर विद्यालय से परित्याग प्रमाण-पत्र लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन क्रमश: कक्षा छह व कक्षा नवम में हो, यह भी सुनिश्चित कराया जाय. किसी भी स्थिति में बच्चों का ड्रॉप आउट नहीं हो. बीईओ ने सभी शिक्षकों से जनगणना 2026 कार्यक्रम में अपना स्व-गणना कर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया. मौके पर एकाउंटेंट अजय कुमार, सीआरसीसी सुधीर चंद्र पंडित, नरेश यादव, विभूति कुमार, दाहिर हुसैन मुन्ना, संजय कुमार सिंह, शाहबाज अहमद, नंदलाल यादव, बाबूलाल हैंब्रम, अवधेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
कक्षा एक में नामांकन की गति में लाएं तेजी : बीईओ
प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को बीईओ मनोज मिश्र ने प्रखंड के सभी सीआरसीसी के साथ समीक्षा बैठक की
