किसान के खाते से उड़ाये 25 हजार रुपये

अपराध. कटोरिया में सक्रिय है साइबर क्राइम गिरोह शनिवार को कटोरिया प्रखंड के पंजरपट्टा गांव के एक किसान तूफानी यादव को शातिरों ने निशाना बनाते हुए उनके एकाउंट से 24490 रुपये उड़ा लिए. कटोरिया : साइबर क्राइम गिरोह द्वारा भोले-भाले लोगों के बैंक एकाउंट से रुपये उड़ाने का खेल बदस्तूर जारी है. इससे जहां एक […]

अपराध. कटोरिया में सक्रिय है साइबर क्राइम गिरोह

शनिवार को कटोरिया प्रखंड के पंजरपट्टा गांव के एक किसान तूफानी यादव को शातिरों ने निशाना बनाते हुए उनके एकाउंट से 24490 रुपये उड़ा लिए.
कटोरिया : साइबर क्राइम गिरोह द्वारा भोले-भाले लोगों के बैंक एकाउंट से रुपये उड़ाने का खेल बदस्तूर जारी है. इससे जहां एक ओर पीड़ित कंगाल हो रहे हैं, तो गिरोह के सदस्यों की चांदी कट रही है. शनिवार को कटोरिया प्रखंड के पंजरपट्टा गांव के एक किसान तूफानी यादव को शातिरों ने निशाना बनाते हुए उनके एकाउंट से 24490 रुपये उड़ा लिए.
पीड़ित किसान ने मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज मिलते ही कटोरिया पहुंच कर बैंक ऑफ इंडिया शाखा कटोरिया के मैनेजर को घटना की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान तूफानी यादव के एकउांट में पहले से 608 रुपये मात्र जमा थे. शुक्रवार को कोलकाता से एक व्यक्ति ने जमीन खरीदने के एवज में उसके एकाउंट में पच्चीस हजार रूपये डाले. शनिवार को जब वह खेत में था. उसी समय उसके मोबाइल पर पांच हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया. वह जब तक घर से बैंक पहुंचा, उसका एकाउंट खाली हो चुका था. एकाउंट में मात्र 1118 रुपये ही शेष बचे थे.
शातिरों ने उसके एकाउंट से बारी-बारी से कुल नौ बार राशि की निकासी की है. पीड़ित किसान ने बताया कि उसने किसी को भी अपने एटीएम का नंबर या पासवर्ड भी नहीं बताये हैं. बावजूद इसके उसके एकाउंट से रुपये उड़ा लिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >