86.75 प्रतिशत निर्वाचकों ने भरा गणना प्रपत्र : डीएम

डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई

बांका: डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना फॉर्म नहीं प्राप्त होने वाले अवशेष निर्वाचकों की सूची उपलब्ध करायी गयी और अनुरोध किया गया कि अगर किसी निर्वाचक का नाम छूट गया हो तो इस संबंध में बीएलओ, एइआरओ, इआरओ या ऑनलाइन ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भराया जा सकता है. सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि अब तक 86.75 प्रतिशत निर्वाचकों का गणना प्रपत्र भरा जा चुका है. साथ ही डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से अनुरोध किया गया कि वो एसआइआर के कार्यों का बीएलए के माध्यम से भी इसका प्रसार प्रचार करवाएं ताकि मतदाता सूची की शुद्धता शतप्रतिशत रह सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >