विवाहिता को जला कर मारा डाला

बाराहाट : ससुराल में विवाहिता से विवाद के बाद उसे ससुराल वालों ने जला डाला. इस बीच गुप चुप तरिके से उसे इलाज के लिये पटना लेकर चले गये. जहां इलाज के दौरान पटना में बीते चार अगस्त को उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में बीते 30 जुलाई […]

बाराहाट : ससुराल में विवाहिता से विवाद के बाद उसे ससुराल वालों ने जला डाला. इस बीच गुप चुप तरिके से उसे इलाज के लिये पटना लेकर चले गये. जहां इलाज के दौरान पटना में बीते चार अगस्त को उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में बीते 30 जुलाई को बीबी सलमा नाम की विवाहिता को उसके भैंसुर, गोतनी एवं सास ने आपसी झगड़े में केरोसिन छिड़कर आग के हवाले कर दिया
जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा गुपचुप तरिके से इलाज के लिये पटना ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के पूर्व पटना पुलिस को दिये फर्द बयान में दो अगस्त को उसने घटना का जिम्मेवार अपने भैसुर जमाल, रियो अहमद, अख्तर, जसीना एवं शहीदा को आरोपी बताया था. जिसके बाद चार अगस्त को उसकी मौत हो गयी. बाराहाट पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी के धर पकड़ के लिये अभियान तेज कर दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >