दो पक्षों में मारपीट, आधे दर्जन लोग हुए घायल

बांका : सदर थाना क्षेत्र के विजयनगर मुहल्ले में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई झड़प में दो पक्षों के आधे दर्जन लोग घायल हो गये. घायल दोनों पक्षों के लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग […]

बांका : सदर थाना क्षेत्र के विजयनगर मुहल्ले में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई झड़प में दो पक्षों के आधे दर्जन लोग घायल हो गये. घायल दोनों पक्षों के लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

इलाज के बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. एक पक्ष से गीता देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि सुबह जब वो अपने खेत से घर लौट रही थी इसी दौरान लिसो यादव, बीसो यादव, शंभू यादव एवं रणजीत यादव सहित अन्य के द्वारा मारपीट किया जाने लगा. मारपीट के दौरान गले से तीन भर का चांदी का हार एवं कान का बाली भी खींच लिया.

वहीं दूसरे पक्ष के शंभू यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि जब वह अपने गोहाल में भैंस से दुध दूह रहा था इसी दौरान सुनील यादव, नंदू यादव, सुमन यादव, मिथुन यादव, मोफिल यादव सहित अन्य ने आकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगा. दोनों पक्षों में मारपीट का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >