वाहन का निबंधन होगा रद्द

बीच सड़क पर गाड़ी छोड़ भागने पर होगी कार्रवाई ट्रैफिक सिस्टम को दुरूस्त करने के दौरान हो रही कार्रवाई से डरकर वाहन चालक अपनी ऑटो को बीच सड़क पर छोड़ कर भाग जाते हैं. अब ऐसे ऑटो को जब्त कर यातायात प्रभारी के द्वारा उसके वाहन के निबंधन को रद्द करने के लिए लिखा जायेगा, […]

बीच सड़क पर गाड़ी छोड़ भागने पर होगी कार्रवाई

ट्रैफिक सिस्टम को दुरूस्त करने के दौरान हो रही कार्रवाई से डरकर वाहन चालक अपनी ऑटो को बीच सड़क पर छोड़ कर भाग जाते हैं. अब ऐसे ऑटो को जब्त कर यातायात प्रभारी के द्वारा उसके वाहन के निबंधन को रद्द करने के लिए लिखा जायेगा, ताकि आगे कोई भी वाहन चालक ट्रैफिक नियम की अनदेखी नहीं कर सकें.
बांका : शहर में ट्रैफिक सिस्टम को दुरूस्त करने कि दिशा में बुधवार को यातायात प्रभारी ने एक दर्जन तीन पहिया वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूली के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को भेज दिया है. साथ ही जो वाहन चालक अपनी ऑटो को कार्रवाई की डर से बीच सड़क पर छोड़ कर भाग जाते है वैसे ऑटो को जब्त कर यातायात प्रभारी के द्वारा उसके वाहन के निबंधन को रद्द करने के लिए लिखा जायेगा ताकि आगे से कोई भी वाहन चालक ट्रैफिक नियम की अनदेखी नहीं कर सकें.
यह वैसे चालकों के लिए सबक होगा जो नियम की अनदेखी कर अपनी वाहनों को चलाते हैं और शहर में बने नियत स्थान की जगह कहीं भी ऑटो रोक कर अपने वाहनों पर यात्री को बैठाते और उतारते हैं. शहर के गांधी चौक, वीर कुंबर सिंह मैदान एवं पुरानी बस स्टेंड से सभी ऑटो को जब्त किया गया है. जब्त वाहनों से यातायात प्रभारी ने सीजर लिस्ट में इंश्योरेंस, ऑनर बुक, प्रदूषण, नो इंट्री की जांच कर जुर्माना वसूलने की बात परिवहन विभाग को लिखी है.
अनुमानत: प्रत्येक ऑटो से 10 से 12 हजार की राशि वसूल किये जाने की संभावना है. वहीं निवंधन कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप मोटरसाइकिल सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन लोगों के द्वारा लगाया जाता है. जिससे की ट्रैफिक की समस्या दिनों भर गांधी चौक पर लगी रहती है. इस पर यातायात प्रभारी ने निवंधन कार्यालय के कर्मियों को कहा है कि गेट पर जो भी मोटरसाइकिल लगा रहे है उन्हें अनुमंडल कार्यालय के कैंपस स्थित पार्किंग स्थल पर गाड़ी लगाने का निर्देश दें. अन्यथा निवंधन कार्यालय के गेट पर से मोटरसाइकिल को जब्त कर नो पार्किंग का जुर्माना वसूला जायेगा.
कहते हैं अधिकारी
शहर में ट्रैफिक की समस्या मोटरसाइकिल के बेतरतीव तरीके से खड़ा करने एवं ऑटो चालकों के द्वारा जहां तहां वाहन रोक कर सवारी को चढ़ाने- उतारने से होती है. नियत स्थान पर यदि ऑटो को रोककर यात्री को बैठाएं एवं उतारें तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी. ऐसे में जो भी ऑटो पकड़े जायेंगे उनसे जुर्माना वसूला जायेगा. साथ ही जो वाहन चालक ट्रेफिक पुलिस को देखकर बीच सड़क पर ऑटो को छोड़कर भाग जाते है वैसे वाहनों को जब्त करते हुए उनका निवंधन रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को लिखा जायेगा.
रामप्रीत कुमार, यातायात प्रभारी, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >