डीटीओ कार्यालय में फिर हुआ हंगामा

बांका : स्थानीय परिवहन कार्यायल में बुधवार को एक बार फिर हंगामा हो गया. जानकारी के अनुसार ड्रायविंग लाइसेंस बनबाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे. कुछ लोगों का फार्म लेने के बाद बीच में कर्मियों द्वारा बिचौलिया का फार्म लिया जाने लगा. जिसको देख काउंटर पर लाइन में लगे लोगों ने […]

बांका : स्थानीय परिवहन कार्यायल में बुधवार को एक बार फिर हंगामा हो गया. जानकारी के अनुसार ड्रायविंग लाइसेंस बनबाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे. कुछ लोगों का फार्म लेने के बाद बीच में कर्मियों द्वारा बिचौलिया का फार्म लिया जाने लगा. जिसको देख काउंटर पर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मियों ने जब खड़े सभी लोगों का फार्म लेने की बात कही. तब जाकर मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >