सदर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की गायब, प्राथमिकी दर्ज

बांका : सदर थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ स्थित ढ़ाडावारी से विगत 12 जुलाई से ही एक नाबालिग लड़की गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के पिता सुजल सोरेन ने शनिवार को बांका थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की खोजबीन कर उसकी बरामदगी की मांग की है. थाना में […]

बांका : सदर थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ स्थित ढ़ाडावारी से विगत 12 जुलाई से ही एक नाबालिग लड़की गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के पिता सुजल सोरेन ने शनिवार को बांका थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की खोजबीन कर उसकी बरामदगी की मांग की है.

थाना में दिये आवेदन में लड़की के पिता ने कहा है कि 12 जुलाई मंगलवार को समुखिया हाट होने की वजह से घर में पुत्री को छोड़ कर बैल लेकर बेचने हाट चला गया. जब वो हाट से वापस आया तो देखा कि घर में पुत्री नहीं है. इसके बाद उन्हें लगा कि शायद वो समुखिया सामान की खरीदारी के लिए गयी होगी.

लेकिन जब शाम तक वो घर वापस नहीं आयी तो रिस्तेदारों के यहां फोन कर खोजबीन की जाने लगी. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. 19 दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला तब जाकर बांका थाना में शनिवार को आवेदन देकर पुत्री के खोजबीन के लिए बांका पुलिस से गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >