बेचने के प्रयास में धराया

गिरोह का पर्दाफाश. बौंसी से चोरी की थी दो पल्सर बाइक बौंसी से चुराये गये बाइक को बेचने का प्रयास करते गाेराडीह के घीया निवासी प्रवीण कुमार को सबौर में लोगों ने पकड़ा. वह कहलगांव के चंदन यादव के साथ सबौर आया था. प्रवीण ने कहा चंदन ने बाइक चोरी कर उसे सबौर तक पहुंचाने […]

गिरोह का पर्दाफाश. बौंसी से चोरी की थी दो पल्सर बाइक

बौंसी से चुराये गये बाइक को बेचने का प्रयास करते गाेराडीह के घीया निवासी प्रवीण कुमार को सबौर में लोगों ने पकड़ा. वह कहलगांव के चंदन यादव के साथ सबौर आया था. प्रवीण ने कहा चंदन ने बाइक चोरी कर उसे सबौर तक पहुंचाने को कहा था. बाइक चोर गिरोह में कटिहार के प्रिंस और अलीगंज के विकास यादव के शामिल होने की बात उसने कही.
बांका/भागलपुर : बौंसी से दो पल्सर बाइक चोरी कर सबौर में बेचने पहुंचे बाइक चोर प्रवीण कुमार को लोगों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्रवीण गोराडीह के घीया का रहने वाला है. प्रवीण के साथ बाइक चोरी कर उसे बेचने में शामिल शातिर चंदन भागने में सफल रहा. चंदन यादव कहलगांव का रहने वाला है. शनिवार की रात प्रवीण को सबौर के शिवडीह मोड़ के पास एक नाश्ते की दुकान में चोरी की बाइक बेचने की बात करने पर लोगों ने पकड़ लिया.
दोनों बाइक सबौर पुलिस ने जब्त कर ली है. मामले को लेकर बौंसी पुलिस भी सबौर पहुंची. मायागंज स्थित जेलएनएमसीएच में प्रवीण का इलाज किया जा रहा है.
गिरोह में कटिहार का भी लड़का शामिल
प्रवीण ने बताया कि बाइक चोर गिरोह में कहलगांव के चंदन के अलावा कटिहार का प्रिंस और अलीगंज का विकास यादव भी शामिल है.
उसने कहा कि इस बाइक चोर गिरोह में कई अन्य लड़के भी शामिल हैं पर वह उसे पहचानता नहीं है. प्रवीण ने कहा कि भागलपुर और उसके अास-पास के जिलों में यह गिरोह बाइक चोरी करता है और उसे या तो किसी को बेच दिया जाता है या फिर किसी गैराज में उसे काट दिया जाता है. पुलिस का दावा है कि चंदन का भी पता चल चुका है. जल्दी ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
छिनतई में भी यही ग्रुप शामिल तो नहीं ?
चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर के पकड़ जाने और इस चोर गिरोह में कटिहार के एक लड़के शामिल होने की बात सामने आने के बाद एक बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि छिनतई की घटनाओं में भी इसी गिरोह के सदस्य शामिल हो सकते हैं. चोरी की बाइक पर सवार होकर छिनतई करने से पहचान छिपाना आसान हो जाता है. पकड़े गये बाइक चोर से पूछताछ होने पर छिनतई करने वाले गिराेह का भी पता लगाया जा सकता है.
एक बाइक पहुंचाने का मिलता था एक हजार
प्रवीण ने बताया कि चंदन बाइक की चोरी करता है और उसे अपने साथ रखता है ताकि चोरी की बाइक को चलाकर सही जगह पर पहुंचा दें. प्रवीण ने बताया कि चोरी की एक बाइक को सही जगह पर पहुंचाने के बदले में उसे एक हजार रुपये मिलते हैं. इससे पहले भी प्रवीण चोरी की कई बाइक जगह पर पहुंचा चुका है.
बौंसी से चाेरी की गयी दोनों पल्सर बाइक के नंबर के साथ छेड़छाड़ की गयी है. प्रवीण ने बताया कि वे अपने पास पेंट भी रखते हैं ताकि बाइक के नंबर से तुरंत छेड़छाड़ किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >