घर-घर बिजली संबद्धता को लेकर सर्वेक्षण कार्य शुरू

बेलदौर : र-घर बिजली संबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री के सात निश्चयों कार्यक्रम के तहत सभी घरों का सर्वेक्षण शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया. बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पुरी कर ली गयी है. तीन महीनों के अंदर प्रखंड के सभी परिवारों […]

बेलदौर : र-घर बिजली संबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री के सात निश्चयों कार्यक्रम के तहत सभी घरों का सर्वेक्षण शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया. बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पुरी कर ली गयी है. तीन महीनों के अंदर प्रखंड के सभी परिवारों के घरों का सर्वे कर लिया जाना सुनिश्चित किया गया है. इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर बिजली सुविधा प्राप्त एवं वंचित परिवारों को चिन्हित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके तहत चिन्हित वंचित परिवारों को बिजली सुविधा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जांएगें.

वहीं सुविधा प्राप्त एवं वंचित परिवारों के घरों की जानकारी ऑनलाईन सरकार को उपलब्ध करवाई जाएगी. इस कार्य में विद्युत विभाग के जेई के साथ ही पर्यवेक्षक, आवास सहायक एवं विकास मित्र को लगाया गया है.

दिन में काट दी जाती है बिजली
खगड़िया. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी, माड़र दक्षिणी और रसौंक पंचायत के बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल चार्ज करना भी अब मुश्किल हो रहा है. ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि प्रतिदिन बिजली दिन में काट दी जाती है. जिससे मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >