मौसम का तेवर तल्ख, त्राहिमाम कर रहे जिलावासी

शनिवार को पारा 42 डिग्री के पार, न्यूनतम तापमान भी नहीं उतरा 28 डिग्री से नीचे तीन दिनों के भीतर पारा और चढ़ने व 44 डिग्री के पार जाने का अनुमान बांका : बदलते मौसम ने एक बार फिर जिलावासियों को परेशान कर दिया है. दो दिनों से सथित ऐसी है मानों आसमान से आग […]

शनिवार को पारा 42 डिग्री के पार, न्यूनतम तापमान भी नहीं उतरा 28 डिग्री से नीचे

तीन दिनों के भीतर पारा और चढ़ने व 44 डिग्री के पार जाने का अनुमान
बांका : बदलते मौसम ने एक बार फिर जिलावासियों को परेशान कर दिया है. दो दिनों से सथित ऐसी है मानों आसमान से आग बरस रही हो. रही सही कसर उमस ने पूरी कर दी है. शनिवार को जिले का पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री से नीचे नहीं उतरा. हालांकि उमस के कारण गरमी इससे भी कहीं ज्यादा महसूस हो रही है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि कृषि कैलेंडर के मुताबिक मृगशिरा नक्षत्र आरंभ हो चुका है.
इस नक्षत्र के बारे में प्रचलित है कि इस दौरान गरमी से बचने के लिए छाया भी छाया ढूंढ़ती है. दरअसल इस नक्षत्र में गुप्त तापलोगों को ज्यादा परेशान करती है. शनिवार को जिले का अधिकतम 42 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री रहा. हालांकि गुप्त ताप 47 डिग्री सेंटीग्रेड को पार कर गया. यह स्थिति शाम 4:00 बजे थी. शनिवार को आसमान में बादल भी दिनभर मंडराते रहे, लेकिन लोगों को गरमी से राहत नहीं मिली.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पारा कम से कम 1 डिग्री सेंटीग्रेड तक ऊपर चढ़ सकता है. अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री एवं बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है. शनिवार को मौसम चार्ट के मुताबिक यूवी इंडेक्स दो रहा, जबकि आर्द्रता 55% रही. हवा की गति दो एमपीएच पूर्व रही. ड्यू प्वाइंट 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
क्या है गुप्त तापमान
विज्ञान के एक सूत्र के मुताबिक मात्रा, भौतिक तापमान तथा स्पेसिफिक यानि विशिष्ट ताप का संक्षिप्त स्वरूप मौसम में आर्द्रता बढ़ जाने की स्थिति में गुप्त ताप का स्वरूप ले लेता है. यह सैद्धांतिक तापमान के मुकाबले 4 से 8 डिग्री तक ज्यादा हो सकता है. उदाहरण के लिए आग से ज्यादा ताप खौलते पानी के भाप में महसूस होती है. ताप का यही अंतर गुप्त ताप कहलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >