कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा पंचायत अंतर्गत उदयपुरा गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान प्रकाश तांती पिता स्व. रामवृक्ष तांती के रूप में हुइ है. घटना के बाद से मृत युवक की पत्नी रेखा देवी, पुत्री खुशी कुमारी व चंचला कुमारी एवं मां मेघनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार प्रकाश तांती बुधवार की देर शाम शौच हेतु सड़क किनारे गया था. जहां उसे विषैले सांप ने काट लिया. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे बुढ़वातरी गांव स्थित दूबे मंदिर ले गया. कुछ देर बाद उसे चिंताजनक स्थिति में रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
