बांका : सदर थाना क्षेत्र के चांदन नदी का पथरा मंझियारा बालू घाट सोमवार की रात बम और गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाके से गूंज उठा. दो दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने रात करीब एक बजे घाट पर धावा बोल कर बमबारी व फायरिंग शुरू कर दी. इसकी चपेट में आकर घाट के एक मजूदर सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि कई घायल हो गये. बाद में अपराधियों ने आधा दर्जन लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया.
पथरा बालू घाट पर अपराधियों का हमला, मजदूर की मौत
बांका : सदर थाना क्षेत्र के चांदन नदी का पथरा मंझियारा बालू घाट सोमवार की रात बम और गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाके से गूंज उठा. दो दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने रात करीब एक बजे घाट पर धावा बोल कर बमबारी व फायरिंग शुरू कर दी. इसकी चपेट में आकर घाट के एक मजूदर सुरेंद्र […]

अंधेरे में इधर-उधर भागने लगे मजदूर : पथरा मंझियारा घाट पर सोमवार रात बालू घाट पर 20-25 की संख्या में हरवे हथियार के साथ मुंह में गमछा बांध कर आदमी आये थे और बिना कुछ बोले हुए घाट पर ट्रक में बालू लोड व काम कर रहे लोगों के ऊपर हमला कर दिया. जैसे ही बम की आवाज हुई
पथरा बालू घाट…
बालू घाट पर काम कर रहे मजदूर अंधेरे में इधर-उधर भागने लगे. वैसा बिशनपुर गांव का सुरेंद्र सिंह ट्रक के ऊपर चढ़ कर बालू का लेबलिंग कर रहा था. जब तक वह ट्रक से उतर कर भागता इससे पहले हमलावर वहां पहुंच गये और भागते हुए उसके ऊपर पीछे से बम फेंक दिया. इससे उसका बाया हाथ उड़ गया और उसकी वहीं मौत हो गयी.
भागते-भागते बमबारी करते गये अपराधी : मौत के बाद बालू घाट पर खड़ी 20 से 22 ट्रकों के चालकों ने वाहनों का हेड लाइट जला दिया. रोशनी होते ही हमलावर भाग खड़े हुए. लेकिन भागने से पूर्व उनके द्वारा काफी बमबारी की गयी. इस घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर व ट्रक चालक के घायल होने की सूचना है. हालांकि घायल मजदूर और चालकों ने थाना के चक्कर से बचने के लिए सदर अस्पताल में इलाज ना कराकर किसी निजी क्लिनिक में इलाज कराया. घायल मजदूर में खड़ियारा गांव के हदीस मियां सहित अन्य शामिल हैं.
वही इस घटना की सूचना घाट के मुंशी व बालू घाट संचालक के द्वारा रात में ही बांका थाना को दी गयी. इसके बाद बांका थाना से पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. इस संबंध में घाट के संचालक बैसा बिशनपुर निवासी किशोर सिंह ने सुशील महाराणा,
लक्ष्मण मांझी, संतोष सिंह, सुनील सिंह, कैलाश सिंह, धनंजय सिंह, शंभु सिंह सहित अज्ञात 20-25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त सभी नामजद व्यक्ति पूर्व से बालू घाट पर अवैध तरीके से बालू का कारोबार करते आये हैं. बांका पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है व नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है.
आधा दर्जन जख्मी
घटना को लेकर सात नामजद व डेढ़ दर्जन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं