सदर अस्पताल में जंग खा रहीं लाखों की मशीनें

लापरवाही. बेकार पड़ी हैं इंडोस्कोपिक व सी आर्म मशीनें विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में इन मशीनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है. कुछ दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन के लाभ से भी अस्पताल के मरीज वंचित हैं. बांका : एक तरफ सरकार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचागत विस्तार पर जोर दे रही है. […]

लापरवाही. बेकार पड़ी हैं इंडोस्कोपिक व सी आर्म मशीनें

विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में इन मशीनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है. कुछ दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन के लाभ से भी अस्पताल के मरीज वंचित हैं.

बांका : एक तरफ सरकार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचागत विस्तार पर जोर दे रही है. वहीं दूसरी ओर बांका सदर अस्पताल में चिकित्सा एवं जांच में काम आने वाली लाखों की मशीनें धुल फांक रही है. यह स्थिति डॉक्टरों के अभाव में उत्पन्न हुई है. बांका सदर अस्पताल में इन दिनों विशेषज्ञ डॉक्टरों का घोर अभाव है. यहां हड‍्डी एवं गैस्टोलॉजी के विशेषज्ञ नहीं है. हाल ही में एक चिकित्सक का स्थानानंतरण हो जाने के कारण यहां रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर भी कोई नहीं है. यही वजह है कि इस अस्पताल में इन्डोस्कोपिक मशीन के साथ -साथ सी आर्म,

अल्ट्रा साउंड आदि बेशकीमती मशीने यूं ही बेकार धरी पड़ी है. इन मशीनों की खरीद वर्ष 2010 में सदर अस्पताल के निर्माण के साथ ही हुई थी. उस वक्त बांका सदर अस्पताल में हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डां अंसारी तैनात थे. सदर अस्पताल की स्थापना के बाद करीब चार माह तक वे यहां पदस्थापित रहे. इन चार महीनों तक सी आर्म मशीन का उपयोग हुआ. लेकिन तभी उनका तबादला हो गया और सी आर्म मशीन धरी रह गयी. यह मशीन तब से यों ही बेकार पड़ी है. डां अंसारी के यहां से जाने के बाद सदर अस्पताल में कभी किसी हड‍्डी रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना भी नहीं हुई.

शीघ्र मिलेगा मरीजों को लाभ

डायलिसिस, फिजियोथिरेपी एवं ईसीजी आदि मशीनों का लाभ अस्पताल में मरीजों को मिल रहा है. इंडोस्कोपिक और सी आर्म मशीनों के लिए विशेषज्ञों का अभाव है. अल्ट्रासाउंड भी इसी फेर में रखा हुआ है. इस संबंध में पत्राचार जारी है. शीघ्र ही यहां संबंधित विशेषज्ञों की पदस्थापना की उम्मीद है. विशेषज्ञों की पदस्थापना के बाद इन मशीनों का समुचित उपयोग हो सकेगा.

सुनील कुमार चौधरी, प्रबंधक, बांका सदर अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >