छत गिरने से छह बच्चे घायल

लापरवाही . मध्य विद्यालय गोड़ियारी में हुआ हादसा चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत कांवरिया पथ स्थित मध्य विद्यालय गोडि़यारी के जर्जर भवन की छत गिरने से अध्ययनरत आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी सुमन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुंजन कुमारी, काजल कुमारी व पूरन यादव का प्राथमिक उपचार […]

लापरवाही . मध्य विद्यालय गोड़ियारी में हुआ हादसा

चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत कांवरिया पथ स्थित मध्य विद्यालय गोडि़यारी के जर्जर भवन की छत गिरने से अध्ययनरत आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी सुमन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुंजन कुमारी, काजल कुमारी व पूरन यादव का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह प्रार्थना के बाद सभी बच्चे अपने-अपने कक्षा में बैठे थे. करीब साढ़े दस बजे अचानक जर्जर छत से बड़ा सा टुकड़ा स्कूली छात्र-छात्राओं पर गिर पड़ा. जिसमें उक्त बच्चे घायल हो गये.
विद्यालय के सामने स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं रहने के कारण सभी घायलों को तीन किलोमीटर दूर चांदन पीएचसी में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण हेतु विभाग द्वारा भेजी गयी राशि यहां से तीन बार लौटा दी गयी है. प्रधानाध्यापक सुभाष चौधरी द्वारा जर्जर भवन से संबंधित जानकारी भी विभाग को नहीं दी जाती है. जिससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जान हमेशा जोखिम में ही रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >