मतगणना आज, तैयारी पूरी

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव का मतगणना 2 जून से डीएए उच्च विद्यालय शंभुगंज में आरंभ हो रही है. बीडीओ दीना मुर्म ने बताया कि उच्च विद्यालय के दो कमरे में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में क्रमवार पंचायत की मतगणना होगी. प्रथम दिन कुर्मा, बिरनौधा एवं रामचुआ पंचायत की मतगणना होगी. मतगणना प्रत्येक […]

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव का मतगणना 2 जून से डीएए उच्च विद्यालय शंभुगंज में आरंभ हो रही है. बीडीओ दीना मुर्म ने बताया कि उच्च विद्यालय के दो कमरे में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में क्रमवार पंचायत की मतगणना होगी. प्रथम दिन कुर्मा, बिरनौधा एवं रामचुआ पंचायत की मतगणना होगी.

मतगणना प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से संध्या 6 बजे तक अथवा खुले हुए मतपेटियों की गणना समाप्त होने तक किया जायेगा. मतगणना के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सफल संचालन हेतू प्रवेक्षक के रुप में वरीय उपसमाहर्त्ता नीरज कुमार मतगणना केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे. मतगणना केन्द्र के विधि व्यवस्था हेतू सीओ अमल चन्द्र कुमार एवं सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान आवश्यक संख्या में दल बल के साथ रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >