कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत जुगलीरायकुरा गांव के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी ट्रैक्टर चालक मो मुख्तार अंसारी को बेहोशी हालत में रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मो मुख्तार ट्रैक्टर पर झुनझुनिया नदी से बालू लोड कर जुगलीरायकुरा जा रहा था.
ढलान पर संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना में वह नीचे गिर कर ट्रैक्टर से दब गया. करीब दो घंटे तक वह इसी हालत में बेहोश पड़ा रहा. बाद में सूचना के बाद परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल लाया. घटना को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं.
