बच्चे की मौत पर हंगामा, हाइवा में लगायी आग

अमरपुर(बांका) : अमरपुर थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर बनहारा पैक्स के समीप मंगलवार को हाइवा की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गयी़ इससे आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया. पांच घंटे के बाद मामला शांत […]

अमरपुर(बांका) : अमरपुर थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर बनहारा पैक्स के समीप मंगलवार को हाइवा की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गयी़ इससे आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी.

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया. पांच घंटे के बाद मामला शांत हुआ. वार्ड नंबर नौ के राजेंद्र साह उर्फ गुजल साह का तीन वर्षीय पुत्र राजेश कुमार उसी जगह पिता के साथ ही था. लेकिन किसी व्यक्ति से बातचीत करने के दौरान पुत्र सड़क पर चल गया. इसी दौरान हाइवा की चपेट में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >