अकीदत के साथ मनी शब-ए-बरात

बांका/कटोरिया : जिले भर में हर्षोल्लास के साथ शब-ए-बरात मनाया गया. इसमें मलिक टोला, मसुरिया, नवटोलिया, लक्ष्मीपुर, खड़हारा, खड़ियारा आदि में मुसलिम भाइयों ने अपने घरों को सजाया था. वहीं कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र के मुसलिम बाहुल गांवों में रविवार को शब-ए-बरात का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. सभी घरों में हलुआ-पूड़ी बना […]

बांका/कटोरिया : जिले भर में हर्षोल्लास के साथ शब-ए-बरात मनाया गया. इसमें मलिक टोला, मसुरिया, नवटोलिया, लक्ष्मीपुर, खड़हारा, खड़ियारा आदि में मुसलिम भाइयों ने अपने घरों को सजाया था. वहीं कटोरिया एवं चांदन प्रखंड क्षेत्र के मुसलिम बाहुल गांवों में रविवार को शब-ए-बरात का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया.

सभी घरों में हलुआ-पूड़ी बना कर हजरत ओवेस करनी के नाम से फतिहा दिलाया गया. क्षेत्र के मुसलमानों ने पूरी रात मसजिदों एवं अपने घरों में खुदा की इबादत एवं कुरान की तिलावत की.

इस दौरान अपने गुनाहों से तौबा कर नेक रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया. ओलमा काउंसिल बांका के जिला अध्यक्ष मुफ्ती कमाल मुस्तफा एवं जिला सचिव मुफ्ती मुहम्मद मुस्तकिम अहमद ने लोगों को आपसी सौहार्द, भाईचारा, अमन व शांति के साथ त्योहार मनाने पर मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि शब-ए-बरात के अगले दिन रोजा रखने वालों को खुदा शवाब से नवाजते हैं
और भूलवश किये गये गुनाहों को माफ भी कर देते हैं. कटोरिया सहित कठौन, मुडि़यारी मोड़, घोरमारा, गढ़ना, घुमनी, बेहंगा, झुनझुनिया, सूइया, सरकंडा, लहरनियां, जिरोपहरी, चिंहुटजोर, जेरूआ, हथियापाथर, बलसारा, छिंड़ा, पचकठिया, भेलवा, तीनसीमानी आदि गांवों में शब-ए-बरात को लेकर विशेष चहल पहल दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >