अमरपुर बाजार में दिन भर लगा रहा जाम, परेशानी

बांका : अमरपुर पुरानी चौक पर बुधवार को एक ट्रक का गुल्ला टूट गया. ट्रक दिन भर वहीं लगा रहा. इससे दिन भर जाम लगा रहा. ट्रक पर ह‍्यूम पाइप लदा था. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह उक्त मार्ग से गुजरते हुए ट्रक का गुल्ला अमरपुर पुरानी चौक के पास टूट गया. इस वजह […]

बांका : अमरपुर पुरानी चौक पर बुधवार को एक ट्रक का गुल्ला टूट गया. ट्रक दिन भर वहीं लगा रहा. इससे दिन भर जाम लगा रहा. ट्रक पर ह‍्यूम पाइप लदा था. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह उक्त मार्ग से गुजरते हुए ट्रक का गुल्ला अमरपुर पुरानी चौक के पास टूट गया. इस वजह से उक्त मार्ग पर लगभग दिन भर यातायात प्रभावित रहा. छोटी गाड़ी तो किसी तरह आवागमन कर रही थी. लेकिन बड़े वाहन पुरानी चौक होकर पास नहीं कर पा रहे थे. फल स्वरूप अमरपुर बाजार से लेकर भागलपुर रोड में डुमरामा और चपरी तक तथा बांका रोड में इंगलिश मोड़ तक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही. यह स्थिति दिन भर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >