ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

अपराध . पंजरपट्टा जंगल से बोल्डर लोड करते ट्रैक्टर जब्त कटोरिया वन परिक्षेत्र के सूइया वन क्षेत्र अंतर्गत हड़हार मौजा के सुरक्षित वन पंजरपट्टा के निकट मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे विभागीय अधिकारियों ने बोल्डर लोड करते एक ट्रैक्टर (बीआर51ए/5902) को जब्त कर लिया. कटोरिया : सूइया फोरेस्टर उमेश प्रसाद यादव एवं वनरक्षी मो […]

अपराध . पंजरपट्टा जंगल से बोल्डर लोड करते ट्रैक्टर जब्त

कटोरिया वन परिक्षेत्र के सूइया वन क्षेत्र अंतर्गत हड़हार मौजा के सुरक्षित वन पंजरपट्टा के निकट मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे विभागीय अधिकारियों ने बोल्डर लोड करते एक ट्रैक्टर (बीआर51ए/5902) को जब्त कर लिया.
कटोरिया : सूइया फोरेस्टर उमेश प्रसाद यादव एवं वनरक्षी मो ज्ञास उद्यीन ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त गश्ती के क्रम में उक्त ट्रैक्टर को जंगल से अवैध पत्थर लोड करते हुए जब्त करने में सफलता हासिल की. हालांकि वन अधिकारियों की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक एवं मजदूर भाग निकलने में सफल रहा. इस मामले में सूइया फोरेस्टर उमेश प्रसाद यादव के बयान पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक एवं मालिक अशोक कुमार पिता कैलाश यादव ग्राम पपरेवा (सूइया ओपी) के विरूद्ध वन अधिनियम की धारा 33 व 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किये गये इस कार्रवाई से अवैध पत्थर का कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में कटोरिया रेंजर मो जुनेद अली ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. जांचोपरांत सुसंगत धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया जायेगा. रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी थी कि उक्त ट्रैक्टर द्वारा एक ट्रीप अवैध बोल्डर लोड कर खाली करने के बाद दूसरा ट्रिप बोल्डर लोड किया जा रहा है. इसी सूचना के आलोक में उक्त कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >