बांका : बांका के कृषि उद्यमी दीपक कुमार सिंह को बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर के अनुसंधान परिषद का सम्मानित सदस्य चुना गया. खरीफ अभियान 2016 की सफलता के लिए गत 12 एवं 13 मई को विश्वविद्यालय की अनुसंधान परिषद की बैठक में बतौर सम्मानित सदस्य दीपक कुमार सिंह ने भाग लिया. वे बांका सदर प्रखंड के विशनपुर गांव के निवासी है. यहां उन्होंने बटेर एवं अंडा उत्पादन का व्यवसायिक स्तर पर फार्म चला रखा है.
जिसकी सफलता की तारीफ प्रंतीय स्तर पर भी हो चुकी है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अनुसंधान परिसर की बैठक में उन्होंने कुलपित डॉक्टर ए के सिंह, महानिदेशक आइओएसए डॉ. एचएस गुप्ता, परियोजना समन्वयक भारतीय मृदा संस्थान डॉ. प्रदीप डे एवं निदेशक अनुसंधान डा. जेबी तोमर के साथ बैठक में भाग लिया. इस अवसर पर उपनिदेश अनुसंधान बिहार कृषि विश्वविद्यालय डॉ. शैल बाला द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि हमारे देश की रीढ़ है. देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति उल्लेखनीय है. उन्होंने यहां मिट्टी एवं वातावरण को ध्यान में रखते हुए खरीफ प्याज एवं पपीता के उन्नत प्रभेद विकसित करने के साथ – साथ मक्के के स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न प्रभेद की खेती व्यवसायिक स्तर पर करने पर बल दिया.
