कटोरिया : हाईस्कूल कटोरिया परिसर में शनिवार को एक शोकसभा आयोजित कर सीवान के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. शोकसभा में कटोरिया एवं चांदन प्रखंड के सभी पत्रकार शामिल थे. इस क्रम में दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी.
उपस्थित पत्रकारों ने इस हत्याकांड की भर्त्सना करते हुए राज्य सरकार से पत्रकार राजदेव के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं 50 लाख रूपये की सहायता राशि देने की मांग भी की. साथ ही जिले के सभी पत्रकारों को सुरक्षा भी देने की मांग पत्रकारों ने उठायी. इस मौके पर पत्रकार कवींद्र कुमार सिंह, विजय आनंद, दीपक चौधरी, अरविंद सिंह, शैलेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र रतन, अनिल शर्मा, लक्ष्मण कुमार, उदय साह, आमोद दूबे, अमरेंद्र पांडेय, रवि सिंह, कामेश्वर यादव आदि उपस्थित थे.
