जयपुर : जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों ओवरलोड वाहनों का बेरोकटोक ढंग से हो रहे परिचालन से हमेशा बड़ी सड़क दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है. सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण ना तो विभागीय अधिकारी इस क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हैं और ना पुलिस पदाधिकारियों का ही ध्यान इस ओर कभी भी जा पाता है. परिणामस्वरूप वाहन मालिकों व चालकों की मनमानी के कारण ऑटो, टाटा-मैजिक,
सवारी आदि छोटी-बड़ी गाडि़यों में कटहल की तरह उपर-नीचे यात्रियों को बैठाया जाता है. कई वाहनों में महिला यात्रियों को भी वाहन की छत पर या सीढ़ीयों पर लटक कर भी यात्रा करते देखा जाता है. जयपुर-जमदाहा मुख्य मार्ग भाया चिड़ैंयामोड़ पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन बेधड़क जारी है. क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से जनहित में इस पर अंकुश लगाने की मांग की है. ताकि आमजन सुरक्षित यात्रा कर सकें.
