दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

पंजवारा : थाना क्षेत्र के पचटकिया गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में कहा सुनी के बाद जम कर मारपीट हुई. मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा पंजवारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक प्रथम पक्ष के नव कुमार सिंह ने अपने ही गांव के सुबोध […]

पंजवारा : थाना क्षेत्र के पचटकिया गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में कहा सुनी के बाद जम कर मारपीट हुई. मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा पंजवारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक प्रथम पक्ष के नव कुमार सिंह ने अपने ही गांव के सुबोध कुमार एवं तेग बहादूर को आरोपी बनाया है. जबकि दूसरे पक्ष के सुबोध सिंह ने नव कुमार एवं उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

आवेदन के मुताबिक आरोपी मतदान के दिन बोगस वोट डाल रहे थे जिसका नव कुमार ने विरोध किया था. जिससे आक्रोश में आकर लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >