बारिश ने धोयी गरमी की लहर

बुधवार की देर शाम क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश आंधी से आम की फसल को भारी क्षति, कई पेड़ धराशायी बारिश के कारण लोगों को मिली भीषण गर्मी से तत्काल निजात बांका : बुधवार की देर शाम इस क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गरमी […]

बुधवार की देर शाम क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

आंधी से आम की फसल को भारी क्षति, कई पेड़ धराशायी
बारिश के कारण लोगों को मिली भीषण गर्मी से तत्काल निजात
बांका : बुधवार की देर शाम इस क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गरमी से बड़ी राहत दी है. कुछ ही देर सही लेकिन इस क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई. हालांकि आंधी ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. आंधी के कारण कई जगह पेड़ भी उखड़ गये. बिजली के तार कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गये. जिससे देर रात तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही. मौसम के पूर्वानुमान को लेकर प्रभात खबर में बुधवार को जो जानकारी छपी थी वह देर शाम तक सच साबित हुई. आंधी पानी की वजह से मौसम एक बारगी सुहाना हो गया.
लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि मौसम की नरमी पिछले दो दिनों से इस क्षेत्र में कायम थी. दिन भर पूर्वोत्तर हवाएं चलने से भी बुधवार को मौसम अपेक्षाकृत कम गरम रहा. देर शाम आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने के साथ ही वातावरण में सौंधी महक घुलने लगी. जैसी की उम्मीद थी कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हुई. गरमी से जूझ रहे लोग बारिश देखते ही जैसे झूम उठे…!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >