विषाक्त भोजन से 50 लोग बीमार बांका के हरपुर गांव की घटना नौ लोग अस्पताल में भरती

उल्टी व दस्त के साथ पेट में दर्द व तीव्र जलन की मरीजों ने की शिकायत बांका : तिलक समारोह में आयोजित भोज खाने के बाद करीब 50 लोग बीमार हो गये. इनमें से नौ लोगाें को बांका सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बाकी बीमार लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर भी किया गया. […]

उल्टी व दस्त के साथ पेट में दर्द व तीव्र जलन की मरीजों ने की शिकायत

बांका : तिलक समारोह में आयोजित भोज खाने के बाद करीब 50 लोग बीमार हो गये. इनमें से नौ लोगाें को बांका सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बाकी बीमार लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर भी किया गया. घटना बांका सदर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है जहां कैलाश दास के पुत्र का तिलक समारोह था. उनके घर पवड़ा रामपुर थाना बौंसी के जनार्दन दास अपनी बेटी का सगुन लेकर तिलक करने 30 बरातियों के साथ सोमवार की शाम पहुंचे थे. देर रात तिलक के बाद भोजन का इंतजाम था. भोजन के बाद तुरंत कुछ लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत हुई.
विषाक्त भोजन से…
लोग घबरा गये. तब तक और भी बराती व सराती उल्टी करने लगे. कईयों को दस्त भी होने लगा. रात करीब ढाई बजे छह बरातियों की स्थिति बिगड़ने पर बांका सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उस वक्त ड्यूटी पर डाॅ शैलेंद्र कुमार मौजूद थे. उन्होंने अविलंब मरीजों का उपचार किया. उन्हें स्लाइन के साथ जरूरी दवाईयां दी. जब तक उनकी स्थिति सुधरी, करीब 5 बजे तीन और मरीज हरपुर से अस्पताल लाये गये. मरीजों की तत्काल सघन चिकित्सा की गयी.
सहायक हरिहर गुप्ता ने भी मरीजों के इलाज में तत्परता से सहयोग किया. डॉ शैलेंद्र ने बताया कि यह फूड प्वॉइजनिंग का मामला था. समय पर मरीजों के अस्पताल पहुंच जाने से उनकी स्थिति बिगड़ने से पहले ही उनका इलाज संभव हो पाया. उधर हरपुर गांव में शेष 21 बरातियों तथा करीब 20 सरातियों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया गया.
सभी मरीज अब स्वस्थ बताये जा रहे हैं. फूड प्वाॅइजनिंग किस वजह से हुई यह पता नहीं चल पाया है. हालांकि दूषित और नकली खाद्य तेल की वजह से यह सब कुछ होने की बात चर्चा में हैं. सभी मरीज उल्टी और दस्त के साथ पेट में दर्द एवं तीव्र जलन की शिकायत कर रहे थे.
अस्पताल में भरती हुए मरीज : अनिल दास, पांडव दास, अशोक दास, दिलीप दास, राजू दास, मृत्युंजय कुमार, जनार्दन दास, किस्टो दास तथा गजबनाथ दास, सभी ग्राम पवड़ा रामपुर, बौंसी, जिला बांका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >