बाइक दुर्घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी

बांका : विवाह समारोह से अपने घर लौट रही नीरा देवी 35 वर्ष की मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार नीरा देवी बांका प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान के तिलौंधा गांव के रहने वाली है. जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए बैसा आयी हुई थी, रविवार को वह अपनी बहन बेटा […]

बांका : विवाह समारोह से अपने घर लौट रही नीरा देवी 35 वर्ष की मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार नीरा देवी बांका प्रखंड क्षेत्र के दोमुहान के तिलौंधा गांव के रहने वाली है. जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए बैसा आयी हुई थी, रविवार को वह अपनी बहन बेटा के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर जा रही थी इसी दौरान ककवारा के समीप वह चलती मोटरसाइकिल से गिर पड़ी. जिस वजह से उनके सिर में काफी चोटें आयी है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उक्त महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना इसी प्रकार की जगतपुर चौंक पर हुई. भागलपुर बलुआचक निवासी वीणा देवी भी मोटरसाइकिल से गिर पड़ी. उक्त महिला को भी सिर में गंभीर चोटें आयी, जिसका प्राथमिक उपचार बांका सदर अस्पताल में हुआ. अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया गया.

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त चालक जख्मी
बांका. बांका प्रखंड क्षेत्र के केवलडीह गांव निवासी निरंजन बगवै का दुर्घटना मोटरसाइकिल सवारी के दौरान हो गया. जानकारी के अनुसार वह अपने गांव केवलडीह से समुखिया मोड़ जा रहा था. इसी क्रम में समुखिया मोड़ के समीप ही उनकी एक पत्थर से ठकरा गयी, जिससे वह गिर पड़ा और बुरी तरह से जख्मी हो गया. उक्त युवक को स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल बांका पहुंचाया गया, जहां पर उक्त युवक का इलाज चल रहा है.
वाहन के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त
बांका. अमरपुर के समीप खेमीचक स्थित बांका रोड पर लगे बिजली के खंभों में एक वाहन के धक्के की वजह से झुकाव हो गया. वाहन के धक्के से दो पोल क्षतिग्रस्त हो गये. इससे बिजली संचरण तार भी अस्त व्यस्त हो गया. फलस्वरूप लाइन काट देनी पड़ी. जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास मैजिक लेकर जा रहे चालक का स्टेयरिंग पर से संतुलन बिगड़ गया जिससे यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >