आग में चार घर जले, लाखों की क्षति

जिले में विभिन्न जगहों पर अगलगी से 10 घर जल गये. लाखों का नुकसान हुआ. धोरैया : अंचल क्षेत्र के पैर पंचायत के सादपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये़ इस अगलगी में लाखों के संपत्ति के क्षति का अनुमान है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के […]

जिले में विभिन्न जगहों पर अगलगी से 10 घर जल गये. लाखों का नुकसान हुआ.
धोरैया : अंचल क्षेत्र के पैर पंचायत के सादपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये़ इस अगलगी में लाखों के संपत्ति के क्षति का अनुमान है़
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के नेपाली यादव के घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते बगल के सिंटु यादव, मिहिलाल यादव तथा भादो राम के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया़ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है़ अगल बगल एक भी चापानल नहीं रहने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिस कारण चारों घरों में रखा अनाज, कपड़ा व बर्तन सभी जलकर राख हो गये़
बाद में ग्रामीणों ने धोरैया के प्रभारी सीओ सह बीडीओ को इसकी सूचना दी़ जिसपर बीडीओ ने दमकल को गांव भेजा़ जबतक दमकल पहुंचा तबतक सब कुछ जल कर राख हो चुका था़ इधर, अगलगी के बाद पीड़ित परिवार आसमान के नीचे इस चिलचिलाती धूप में रहने को विवश हो गये हैं. कर्मचारी ने गांव पहुंच पीड़ित परिवारों का सर्वे किया़ पीड़ितों ने प्रशासन से राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >