भोज खाने के बाद दो लोगों की बिगड़ी हालत

कटोरिया : भीषण गरमी के बीच शादी का भोज खाने के चंद घंटे बाद ही दो लोगों की हालत अचानक बिगड़ गयी. लगातार कै-दस्त की शिकायत के बाद घोरमारा पंचायत के लीलावरण गांव निवासी संतोष राय एवं राजकुमार राय को परिजनों के सहयोग से बुधवार की देर रात रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां […]

कटोरिया : भीषण गरमी के बीच शादी का भोज खाने के चंद घंटे बाद ही दो लोगों की हालत अचानक बिगड़ गयी. लगातार कै-दस्त की शिकायत के बाद घोरमारा पंचायत के लीलावरण गांव निवासी संतोष राय एवं राजकुमार राय को परिजनों के सहयोग से बुधवार की देर रात रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा दोनों बीमार मरीजों का उपचार शुरू कराया गया. बीमार संतोष राय ने बताया कि बगल के गांव कड़वामारण में शादी का भोज आयोजित था.

वहां पूड़ी-सब्जी खिलायी गयी. घर पहुंचने के कुछ देर बाद से ही रुक-रुक कर उल्टी व दस्त होने लगे. अस्पताल में भरती कराने के बाद रात से सुबह तक लगातार स्लाईन की गयी. चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >