विभिन्न दुर्घटनाओं में आधे दर्जन घायल

कटोरिया : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई अलग-अलग बाइक दुर्घटना में छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. कटोरिया-सिमरखूंट मार्ग पर बीचकौड़ी मोड़ पर बाइक की ठोकर से बाइक सवार मनोज यादव ग्राम कोल्हुआ जख्मी हो गये. जख्मी को देखने […]

कटोरिया : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई अलग-अलग बाइक दुर्घटना में छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. कटोरिया-सिमरखूंट मार्ग पर बीचकौड़ी मोड़ पर बाइक की ठोकर से बाइक सवार मनोज यादव ग्राम कोल्हुआ जख्मी हो गये. जख्मी को देखने जब उनके रिश्तेदार योगेंद्र यादव व राजू यादव ग्राम कोल्हुआ बाइक द्वारा अस्पताल आ रहे थे,

तो देवघर रोड में प्रताप ढाबा के निकट सड़क पर अचानक सामने आयी गाय को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. इधर कटोरिया-सूइया मुख्य मार्ग पर कांवरिया धर्मशाला के निकट सड़क पर अचानक दौड़े कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये.

जख्मी रामदेव यादव, पुत्र अनिल यादव व रिश्तेदार शंकर यादव ग्राम भेलवा (सूइया ओपी) को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों लोग भेलवा से देवघर जा रहे थे. रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >