चरमरा कर गिरा पेड़, पीएचइडी ईई की कार के उड़े परखचे

बौंसी जाने को तैयार हुए कार्यपालक अभियंता अौर हो गयी घटना, बाल-बाल बचे पीएचइडी के प्रमंडलीय कार्यालय परिसर में हुआ हादसा, कई लोग से मौजूद पेड़ गिरने से परिसर स्थित एक विभागीय कार्यालय भवन भी क्षतिग्रस्त बांका : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बांका के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी बुधवार को बाल-बाल बच गये. हालांकि […]

बौंसी जाने को तैयार हुए कार्यपालक अभियंता अौर हो गयी घटना, बाल-बाल बचे

पीएचइडी के प्रमंडलीय कार्यालय परिसर में हुआ हादसा, कई लोग से मौजूद
पेड़ गिरने से परिसर स्थित एक विभागीय कार्यालय भवन भी क्षतिग्रस्त
बांका : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बांका के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी बुधवार को बाल-बाल बच गये. हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. यह हादसा पीएचइडी के स्थानीय प्रमंडलीय कार्यालय के सामने आम का एक विशाल पेड़ गिर जाने की वजह से हुआ. पेड़ उस वक्त अचानक गिर पड़ा जब कार्यपालक अभियंता एक योजना के निरीक्षण के क्रम में बौंसी जाने की तैयारी कर रहे थे.
उनकी कार परिसर में ही कार्यालय के समक्ष लगी थी. वे कार के पास जा ही रहे थे कि तभी पास खड़ा आम का एक विशाल पेड़ चरमरा कर उनकी कार के उपर गिर पड़ा. उस वक्त उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे. लेकिन ईश्वर की कृपा से सब के सब बाल – बाल बच गये. यह हादसा अपराह्न करीब 3 बजे के आसपास हुआ. मौके पर दो कारें थी. एक अन्य कार को आंशिक क्षति हुई, जबकि कार्यपालक अभियंता की ओमनी कार बुरी तरह चकनाचूर हो गयी. पेड़ गिरने की वजह से परिसर स्थित एक कार्यालय भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ईश्वर ने उन सब की रक्षा की. उन्होंने कहा जिस वक्त पेड़ गिरा, मौके पर बहुत से लोग मौजूद थे. हादसे में कुछ भी हो सकता था. लेकिन ईश्वर ने सबकी रक्षा की. वे बौंसी जाने के लिए निकले थे लेकिन कुछ पलों के विलंब की वजह से वे बाल-बाल बच गये.
एक माह पूर्व भी दुर्घटना में बचे थे कार्यपालक अभियंता : उल्लेख्य है कि कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी ठीक एक माह पूर्व 21 मार्च को भी एक कार दुर्घटना में बाल – बाल बचे थे. उक्त दुर्घटना बांका – भागलपुर वाया अमरपुर मार्ग पर कजरैली थाना अंतर्गत तमौनी मोड़ के समीप हुई थी. वे बोलेरो से भागलपुर की ओर जा रहे थे. रात 8:15 बजे का वक्त था. चालक ने सामने आती एक जुगाड़ गाड़ी को देखकर ब्रेक लगायी तो बोलेरो स्किट करते हुए काफी दूर तक घिसट कर बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. उक्त घटना में भी कार्यपालक अभियंता एवं चालक बाल-बाल बच गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >