नो-इंट्री से जाम पर काबू पाना संभव

बढ़ी परेशानी. वाहनों के धूल व धुंआ से आम जनजीवन हुआ प्रभावित कटोरिया बाजार में भी अब बड़े-बड़े शहरों की तरह हर दस मिनट पर जाम लगने की समस्या आम हो गयी है. संकरी सड़क के बीच बड़ी-बड़ी ओवरलोड वाहनों की कतार में स्कूल बस, छोटी गाड़ियों, बाइक, साइकिल व पैदल चलने वाले लोगों की […]

बढ़ी परेशानी. वाहनों के धूल व धुंआ से आम जनजीवन हुआ प्रभावित

कटोरिया बाजार में भी अब बड़े-बड़े शहरों की तरह हर दस मिनट पर जाम लगने की समस्या आम हो गयी है. संकरी सड़क के बीच बड़ी-बड़ी ओवरलोड वाहनों की कतार में स्कूल बस, छोटी गाड़ियों, बाइक, साइकिल व पैदल चलने वाले लोगों की जान हमेशा जोखिम में ही रह रही है.
कटोरिया : कटोरिया में बाइपास की व्यवस्था नहीं रहने से सभी गाडि़यां मुख्य बाजार से होकर ही गुजरती है. इस स्थिति में कटोरिया में भी बांका व अमरपुर की तर्ज पर दिन में नो-इंट्री लगा कर ही आमजनों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलायी जा सकती है. ज्ञात हो कि झारखंड सहित अन्य राज्यों से विभिन्न प्रकार की सामग्री, कोयला, बालू, छर्री, सीमेंट आदि लेकर कटोरिया-देवघर मार्ग होते हुए ही बड़ी-बड़ी ट्रक व हाइवा गाड़ी बांका, भागलपुर, अमरपुर, तारापुर, सुल्तानगंज, मुंगेर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार आदि जगहों के लिए गुजरती है. कटोरिया बाजार में अतिक्रमण एवं चौक पर तीखा मोड़ होने के कारण बड़ी, ओवरलोड व लंबी वाहनों के गुजरने के दौरान जाम लगना आम बात है.
इस जाम के दौरान स्कूली बच्चे, मरीज, ग्राहक, महिलाएं, बच्चे सहित सभी वर्ग व उम्र के लोग फंस कर परेशान होते हैं. भीषण गर्मी के दौरान कभी-कभी लंबी जाम में दस मिनट से लेकर आधा घंटा तक भी साइकिल व बाइक सवार लोगों को फंसे रहना पड़ता है. वाहनों से निकलने वाली धुंआ व उड़ने वाले धूल से स्थानीय लोग, दुकानदार व राहगीरों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोग सांस व हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित होने लगे हैं. कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों ने जिलाधिकारी से शीघ्र कटोरिया में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु दिन में बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए नो-इंट्री लागू करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >