बांका : उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के भटके हुए नवयुवकों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बिहार सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर एक सकारात्मक पहल की. इसकी शुरुआत विगत 25 मार्च को ही हुई थी. जिसका समापन बुधवार को आरएमके इंटर स्कूल में खेल प्रतियोगिता के साथ किया गया. खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, गोला, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि शामिल थे.
जिलास्तरीय खेल जागरूकता प्रतियोगिताओं का समापन
बांका : उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के भटके हुए नवयुवकों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बिहार सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर एक सकारात्मक पहल की. इसकी शुरुआत विगत 25 मार्च को ही हुई थी. जिसका समापन बुधवार को आरएमके इंटर स्कूल में खेल प्रतियोगिता के साथ किया गया. खेल प्रतियोगिता […]

बीएफसी क्लब ने बजरंग क्लब को किया पराजित: फुटबॉल मैच में बीएफसी क्लब ने बजरंग क्लब को 2-0 से पराजित किया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच राजेश सोरेन रहे. जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में महादेव क्लब ने बांका स्पोर्टस क्लब को 32-29 से पराजित किया. मैन ऑफ द मैच रजनीश कुमार को मिला. खेल समापन के बाद इस अवसर पर सभी विजेताओं को डीडीसी प्रदीप कुमार,डीटीओ मुकेश प्रसाद,
जिला खेल पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक, जिला खेल संघ के अंबर मुखर्जी, शिवनारायण झा, सुबोध झा द्वारा पुरस्कृत किया गया. निर्णायक के रूप में प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, दरिश गांगुली, पंकज कुमार, विजयंत सिंह, कुमार अमरेंद्र मोहन, चंदन कुमार एवं यशवंत सिंह उपस्थित थे. बाद में खेल संघ द्वारा डीडीसी के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया कि पुराने मंच को तोड़वा दिया जाय ताकि मैदान का जगह और विस्तार हो सके. इस पर डीडीसी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस पर अमल किया जायेगा. वहीं कला जत्था द्वारा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में बिटिया पढ़ती जाय नामक शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया.