पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक

बांका : आगामी पल्स पोलियो उन्मूलन एवं विटामिन ए कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को डीडीसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल से जिले में पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके तहत टीओपीवी वैक्सीन का राउंड चलाया जायेगा. 27 अप्रैल […]

बांका : आगामी पल्स पोलियो उन्मूलन एवं विटामिन ए कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को डीडीसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि आगामी 16 अप्रैल से जिले में पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके तहत टीओपीवी वैक्सीन का राउंड चलाया जायेगा. 27 अप्रैल से विटामिन ए का चक्र आरंभ होगा. जिसके तहत दो दिन टीकाकरण स्थल पर एवं दो दिन घर-घर दवा पिलायी जायेगी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >