ट्रक से कुचल कर महिला की मौत, जाम

करीब तीन घंटे तक बांका-अमरपुर मार्ग पर जाम के कारण ठप रहा यातायात दो अन्य महिलाओं के साथ पूजा करने पास के शीतला स्थान जा रही थी अनिता देवी बांका : शहर में बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार की सुबह ट्रक से कुचल कर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो […]

करीब तीन घंटे तक बांका-अमरपुर मार्ग पर जाम के कारण ठप रहा यातायात

दो अन्य महिलाओं के साथ पूजा करने पास के शीतला स्थान जा रही थी अनिता देवी
बांका : शहर में बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार की सुबह ट्रक से कुचल कर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया. भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. मृतका का नाम अनिता देवी था Âबाकी पेज 15 पर
ट्रक से कुचल…
और वह अमरपुर रोड ब्लॉक गेट के पास की रहनेवाली थी. घटना के विरोध में उनके परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया. जाम करीब तीन घंटे तक चला. बाद में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और समझा बुझा कर उन्हें जाम हटाने पर राजी किया.
20 फीट तक घसीटती चली गयी महिला : गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे एक सीमेंट लदे ट्रक ने पूजा करने पास के शीतला स्थान जा रही महिला अनीता देवी (40 वर्षीय) को धक्का मार दिया. महिला को ट्रक करीब 20 फीट की दूरी तक घसीटते हुए ले गया. घटना की सूचना उक्त महिला के साथ पूजा करने जा रही अन्य महिलाओं ने उनके परिजनों को दी. परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. लेकिन उक्त महिला ने भागलपुर पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में दम तोड़ दिया.
अाक्रोशित लोगों ने किया जाम, प्रदर्शन
घटना के बाद परिजनों व मुहल्लेवासियों ने घटनास्थल को जाम में तब्दील कर दिया. मौत की खबर पर लोग और उग्र हो गये और उक्त स्थल पर आग जला कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे जिसका समर्थन स्थानीय निवासियों ने भी किया. जाम करीब तीन घंटे रहा. स्थानीय थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ के लाख समझाने के बाद भी परिजन जाम हटाने को तैयार नहीं हुए. परिजनों व मुहल्लेवासियों को कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक जाम नहीं हटेगा.
लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से बातचीत कर मामला सुलझाया और परिजनों को तत्काल कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत 3 हजार की राशि दी एवं पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की राशि के लिए बीडीओ को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द से परिजनों को मुआवजा दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >