असली मालिक को सौंपे गये चोर से बरामद बैल

बांका : बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास नहर पर से बरामद चोरी के 4 बैलों को उसके असली मालिक की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया है. मंगलवार की देर रात पुलिस ने उक्त नहर पर से चोरी के 4 बैल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने […]

बांका : बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास नहर पर से बरामद चोरी के 4 बैलों को उसके असली मालिक की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया है. मंगलवार की देर रात पुलिस ने उक्त नहर पर से चोरी के 4 बैल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि चारों बैल कटोरिया थाना क्षेत्र के कलहोडि़या गांव निवासी हीरा यादव का था. जो चराने के दौरान मंगलवार की रात रजौन के धौनी होटल के समीप बहियार में रुका हुआ था.

मंगलवार को दिन में ही बाराहाट थाना क्षेत्र के फुलहरा निवासी प्रदीप यादव बैल को चुराने के लिए दिन से ही बैलों पर नजर रखा था. जैसे ही रात हुई की प्रदीप ने अपने एक और सहयोगी सोनारी निवासी बबलू कुमार के साथ बैल को लेकर भाग रहा था. जिसे बांका पुलिस ने शंकरपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए बबलू भागने में सफल रहा और प्रदीप पुलिस के गिरफ्त में आ गयी. पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर बैल चोरी के आरोप में प्रदीप को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >