पांच लीटर देशी शराब बरामद

जयपुर : जयपुर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के असनाहा हाट में छापामारी की. इस दौरान प्लास्टिक के एक डब्बे में पुलिस को 5 लीटर देशी शराब मिला. यह स्थान चंदे पट्टी गांव के समीप है. पुलिस छापामारी की भनक लगते ही सभी शराब कारोबारी भाग खड़े हुए. शराब का सेवन नहीं करने का लिया […]

जयपुर : जयपुर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के असनाहा हाट में छापामारी की. इस दौरान प्लास्टिक के एक डब्बे में पुलिस को 5 लीटर देशी शराब मिला. यह स्थान चंदे पट्टी गांव के समीप है. पुलिस छापामारी की भनक लगते ही सभी शराब कारोबारी भाग खड़े हुए.

शराब का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प
शंभुगंज. मंगलवार को शंभुगंज प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीना मुर्मू की अध्यक्षता में मद्य निषेध को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बीडीओ द्वारा प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मियों को यह शपथ दिलायी गयी कि मैं निष्ठापूर्वक संकल्प लेता हूं कि शराब का सेवन नहीं करुंगा क्योंकि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं.
साथ ही दूसरे लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा. इस मौके पर अंचलाधिकारी अमल चंद्र कुमार, सीडीपीओ सुषमा कुमारी, बीपीआरओ अंजु कुमारी, बीसीओ संजीव कुमार, अंचल कर्मी मुकेश रजक सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >