नयागांव के कचरा प्रबंधन केंद्र में चोरी, ई-रिक्शा की बैट्रियां सहित अन्य समान ले गये चोर

नयागांव ग्राम पंचायत स्थित डब्ल्यूपीयू (कचरा प्रबंधन केंद्र) में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर ई-रिक्शा से जुड़ी कीमती सामानों की चोरी कर ली.

बौंसी. नयागांव ग्राम पंचायत स्थित डब्ल्यूपीयू (कचरा प्रबंधन केंद्र) में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर ई-रिक्शा से जुड़ी कीमती सामानों की चोरी कर ली. चोरों ने वहां खड़े ई-रिक्शा की चार बैटरियां, कंट्रोलर समेत अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स की चोरी कर फरार हो गये. घटना को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक ज्योति कुमारी ने बौसी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. चोरी किये गए सामानों में ई-रिक्शा का कंट्रोलर और टोटो के अन्य जरूरी हिस्से शामिल हैं. इधर, पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल ने भी प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद से पंचायत क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >