Banka ,आनंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में दो फरार वारंटी हुए गिरफ्तार
आनंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में दो फरार वारंटी हुए गिरफ्तार
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट,
बांका जिले के आनंदपुर थाना की पुलिस टीम ने सलैया व मांझीडीह गांव में छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया. गिरफ्तार वारंटियों में सलैया गांव निवासी केशो यादव का पुत्र नागो उर्फ नागेश्वर यादव एवं मांझीडीह गांव निवासी संतोष मांझी का पुत्र सुनर उर्फ सुंदर मांझी शामिल हैं. दोनों लोगों के विरूद्ध बांका कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व में आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.