केंद्र में भरती मरीज को नयी जिंदगी देने की हो रही हर संभव कोशिश, बेहतर महसूस कर रहे मरीज
बांका : बांका सदर अस्पताल में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र शराब तथा प्रकार के नशे की लत छोड़ने वालों के लिए आशा की एक नयी किरण तथा बेहतर जिंदगी जीने का पैगाम लेकर आया है. यहां भरती होने वाले मरीज की देखभाल का खास ध्यान रखा जा रहा है. डाक्टर एवं कर्मी मरीज के साथ ज्यादा समय बीता रहे हैं. उनकी नियमित काउंसिलिंग की जा रही है.
उनकी दिनचर्या का खास ख्याल रखा जा रहा है. मरीज की दिनचर्या निर्धारित कर दी गयी है. रात्रि 8.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक उनके सोने का समय है. सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक उनके लिए मार्निंग वाक, चाय, नाश्ता, योगा, काउंसिलिंग, चेकअप, भोजन, मनोरंजन, खेलकूद एवं विश्राम आदि का वक्त निर्धारित किया गया है. केंद्र में भरती मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज शुरू होने के बाद बेहतर महसूस हो रहा है.
