जाली स्टांप के साथ वकील गिरफ्तार

बांका : जिले में जाली स्टांप के कारोबार में सक्रिय एक बड़े रैकेट का बुधवार को भंडाफोड़ हुआ. इस सिलसिले में एक वकील को बड़े पैमाने पर नकली स्टांप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार वकील सुधांशु दत्ता से देर रात तक पूछताछ जारी है. अनुमंडल दंडाधिकारी अविनाश कुमार एक टीम के साथ […]

बांका : जिले में जाली स्टांप के कारोबार में सक्रिय एक बड़े रैकेट का बुधवार को भंडाफोड़ हुआ. इस सिलसिले में एक वकील को बड़े पैमाने पर नकली स्टांप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार वकील सुधांशु दत्ता से देर रात तक पूछताछ जारी है. अनुमंडल दंडाधिकारी अविनाश कुमार एक टीम के साथ गिरफ्तार वकील से पूछताछ कर रहे हैं. अब तक की गयी पूछताछ में रैकेट से जुड़े जिले के कई सफेद पोशों के नाम सामने आने की खबर है. हालांकि इन नामों का खुलासा अधिकारी फिलहाल नहीं कर रहे हैं. रैकेट के तार मुंगेर व पटना से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >