BANKA NR_NEWS बाइक से गिरकर महिला जख्मी
अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर कुंडा पुल के समीप रविवार की सुबह बाईक से गिरने से एक महिला जख्मी हो गई.
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर कुंडा पुल के समीप रविवार की सुबह बाईक से गिरने से एक महिला जख्मी हो गई. परिजनों की मदद से जख्मी महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर दिवाकर सिंह के द्वारा जख्मी परनाथपुर गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी मीना देवी का प्राथमिक उपचार किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में मौजूद जख्मी महिला के पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वह बांका स्थित अपने नानी की घर से मां को लेकर बाईक से अपने घर परनाथपुर जा रहा था तभी कुंडा पुल के समीप साईकिल सवार को बचाने के दौरान उनकी मां बाईक से गिर गई हालांकि महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.